Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2020 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना निशुल्क गैस कनेक्शन
नरेंद्र मोदी ने 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया में उज्ज्वला योजना का शुभारंभ किया था. इसमें गरीबी की रेखा से नीचे जीवन जी रहे परिवारों को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किया जाएगा. सरकार इन परिवारों को पहला गैस सिलेंडर खरीदने के लिए ₹1600 की आर्थिक मदद देती है. इसके साथ ही उन्हें ईएमआई पर गैस चूल्हा भी दिया जाता है. जिसकी किस्त सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी से कटती रहती है.
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2020 का लाभ BPL परिवार, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और अंत्योदय अन्न योजना के SC/ST लाभार्थियों, सबसे पिछड़े वर्गो (MBC), चाय बागान की जनजातियों और पूर्व जनजातियों एवं वन में रहने वाले लोगों को इसमें शामिल किया गया है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत परिवार की कोई भी महिला अपने नाम पर गैस कनेक्शन ले सकती है. परंतु उसके परिवार में अन्य किसी के नाम कोई भी गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए. इसके साथ ही महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना जरूरी है.
ग्रामीण इलाकों में लकड़ी और उपलों जैसे परंपरागत इंधन ओं का प्रयोग किया जाता है. जिससे निकलने वाले धुएं से महिलाओं के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है. PM Ujjwala Yojana 2020 का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ ईंधन के प्रयोग को बढ़ावा देकर महिलाओं को इससे बचाना है. साथ ही मिट्टी के चूल्हे के कम प्रयोग से पर्यावरण को भी नुकसान से बचाया जा सकता है.
Pradhan mantri ujjwala yojana form online apply
PMUY(Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) का लाभ उठाने के लिए इच्छुक महिला को योजना से जुड़ा एक फॉर्म भरकर नजदीकी के एलपीजी केंद्र पर जमा कराना होगा. फोन के साथ बीपीएल राशन कार्ड, फोटोयुक्त पहचान पत्र या आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की फोटो और अपना बैंक अकाउंट की पासबुक आदि दस्तावेज जमा कराने होंगे. इसके साथ ही महिला को बताना होगा कि उसे 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर चाहिए या 5 किलोग्राम का चाहिए.
Documents required for PMUY ujjwala yojana :
- आवेदक की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए.
- गरीबी रेखा से नीचे वाला राशन कार्ड.
- पहचान पत्र.
- मोबाइल नंबर.
- आधार कार्ड.
- पासपोर्ट साइज फोटो.
उज्ज्वला योजना BPL NEW लिस्ट 2020 ऑनलाइन कैसे देखे ?
Pradhan mantri ujjwala yojana list 2020 : इच्छुक लाभार्थी उज्ज्वला योजना BPL लिस्ट 2020 में अपना नाम खोजने के लिए ऑफिशल वेबसाइट pmuy.gov.in पर जाना होगा. वहां पर अपनी सामान्य जानकारी से आप अपना नाम खोज सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक नीचे दिया हुआ है.
- सर्वप्रथम लाभार्थी को Official Website पर जाना होगा. Official Website पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा.
- इस होम पेज पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा। फॉर्म में आपको अपने राज्य ,जिले ,तहसील का चयन करना होगा. सभी जानकारी सही से भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद आपके सामने शहर और गांव की लाभार्थी नई लिस्ट खुलेगी | इस लिस्ट में अपना नाम खोज सकते है.
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?
- सबसे पहले आपको योजना की ऑफिसियल वेबसाइट pmuy.gov.in को ओपन करना हैं. ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा.
- होम पेज पर आपको डाउनलोड फॉर्म पर क्लिक करना होगा. उसके बाद आपके सामने विकल्प आ जायेंगे आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना फॉर्म पर क्लिक करना होगा.
- फिर आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा, इसे डाउनलोड कर ले. आप अपने नजदीक एलपीजी केंद्र से भी फॉर्म ले सकते हैं.
- फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आप फॉर्म में दर्ज जानकारी जैसे आवेदक का नाम, तिथि, स्थान आदि जानकारी दर्ज करके अपने निकट एलपीजी केंद्र में दें. इसके साथ में जरुरी दस्तावेज की कॉपी भी जमा कर दे, और दस्तावेज सत्यापित होने के बाद आपको एलपीजी गैस कनेक्शन प्राप्त हो जायेगा.
Helpline Number : 18002333555 or 1906
PM Ujjwala Yojana Official Website : pmuy.gov.in
Comments
Post a Comment